विद्यापीठ मकर संक्रति पर्व खेल दिवस के रूप में मनाया
बुधवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से मकर संक्रांति पर्व को प्रतापनगर स्थित स्टेडियम पर सभी कार्यकर्ताओं ने खेल दिवस के रूप में मनाया गया।

बुधवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से मकर संक्रांति पर्व को प्रतापनगर स्थित स्टेडियम पर सभी कार्यकर्ताओं ने खेल दिवस के रूप में मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने की तथा विशिष्ट अतिथि कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, प्रो. सीपी अग्रवाल, डॉ. सी.एस. ग्रेवाल थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से रस्सा कस्सी का आयेाजन किया गया। जिसमें डबोक परिसर एवं प्रतापनगर परिसर की महिला एवं पुरूष टीमों ने भाग लिया।
पुरूष वर्ग में प्रतापनगर की टीम प्रथम रही तथा महिला वर्ग में डबोक परिसर की टीम प्रथम रही। समारोह पश्चात कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत सभी कार्यकर्ताओं का तील एवं गुड़ के लडडु से मुंह मीठा करवाया गया।