विद्यापीठ – एमबीए: कृपाल सिंह मिस्टर फ्रेशर एवं चेतना अग्रवाल मिस फ्रेशर

डॉ. हीना खान ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में पूर्व छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयेजन भी किया गया। राजस्थानी थीम पर आधारित पार्टी में राजस्थानी गीतो पर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 | 
विद्यापीठ – एमबीए: कृपाल सिंह मिस्टर फ्रेशर  एवं चेतना अग्रवाल मिस फ्रेशर

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक प्रबंध अध्ययन संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कृपाल सिंह जेतावत मिस्टर फ्रेशर  एवं चेतना अग्रवाल मिस फ्रेशर  चुनी गई।

डॉ. हीना खान ने बताया कि फ्रेशर  पार्टी में पूर्व छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयेजन भी किया गया। राजस्थानी थीम पर आधारित पार्टी में राजस्थानी गीतो  पर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

समारोह में सांस्कृति नृत्य, गायन, रेम्प वाक, टेलेंट राउंड, प्रशनोउत्तरी का आयेाजन किया गया। समारोह में डॉ. एन.एस. राव, डॉ. हीना खान, डॉ. नीरू राठौड, डॉ. शिल्पा कंठालिया, भरत सुखववाल, ललित पिपलीवाल, उषा चौहान सहित छात्र छात्राए उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News