विद्यापीठ: बी एड प्रवेश परीक्षा का पोस्टर विमोचन

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से बीएड बाल विकास की प्रवेश परीक्षा 4 अगस्त को आयोजित होगी। जो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।

 | 

विद्यापीठ: बी एड प्रवेश परीक्षा का पोस्टर विमोचन

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से बीएड बाल विकास की प्रवेश परीक्षा 4 अगस्त को आयोजित होगी। जो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।

190 सीटों पर प्रवेश के लिए इस  परीक्षा का आयोजन होगा। इससे पूर्व बुधवार को बीएड बाल विकास की जानकारियों पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन कुलाधिपति प्रो बीएस गर्ग एवं कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत ने किया।

कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ बलिदान जैन ने बताया कि बीएड बाल विकास में प्रवेष के बाद कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के शिक्षाध्यापक का ज्ञान करवाया जाएगा। जो हाल ही में जारी हुये स्मार्ट क्लास के माध्यम से करवाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त प्रायौगिक ज्ञान को भी पहल दी जाएगी। विमोचन के दौरान कुलपति प्रो सारंगदेवोत ने बताया कि यह पहला अवसर है जब बीएड बाल विकास का अध्ययन स्मार्ट क्लास के माध्यम से करवाया जाएगा।

इसको एक कॉमन सर्वर से जोडा गया है, जिससे विद्यार्थी अपनी समस्या का समाधान एक क्लिक पर पा सकेगा। इसके अतिरिक्त फैकल्टी सदस्य भी इसी सर्वर से जुडे रहेंगे, जो विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ भी पढा सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News