ग्रामीण सेवाओं पर आधारित होंगे विद्यापीठ के प्रोजेक्ट
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अधिकाधिक प्रोजेक्ट अब ग्रामीण सेवाओं पर आधारित होंगे। इसके लिए कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने विभिन्न विभागों की बैठक लेकर संबंधित प्रोजेक्टों की रुपरेखा मांगी है। मंगलवार को हुई बैठक में जन शिक्षक एवं विस्तार निदेशालय, कम्युनिटी सेंटर, जनता कॉलेज, जनपद, लोकशिक्षण, महिला अध्ययन केंद्र तथा ग्रामीण प्रौद्योगिकी विकास विभाग शामिल थे।

बैठक में कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि प्रोजेक्टों की संख्या पर नहीं उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए जरुरी है कि हम पहले प्रोजेक्ट की रुपरेखा को तैयार करें। ग्रामीण सेवाओं में नशामुक्ति, बालिका स्वास्थ्य, नवीन प्रौद्योगिकी की उपलब्धता एवं जानकारी आदि विषयों को जोड़ा जा सकता है। प्रोजेक्ट का स्तर इस तरह का होना चाहिए जो सार्वजनिक हित से जुड़ा हुआ हो।