विद्यापीठ का रजत जयंती समापन समारोह 12 को
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने पर विश्विद्यालय की ओर से रजत जयंती समापन समारोह का आयोजन 12 जनवरी को होगा।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने पर विश्विद्यालय की ओर से रजत जयंती समापन समारोह का आयोजन 12 जनवरी को होगा। कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति एवं पंचायतीराज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद रघुवीर सिंह मीणा होंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग होंगे।
कार्यक्रम में वर्ष पर्यंत चले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी एवं प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पूर्व जन्नु भाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शनिवार को सुबह साढ़े गयारह बजे से डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी सभागार में होने वाले कार्यक्रम में पीठ स्थविर डॉ. एस के मिश्रा, रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा एवं कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर आदि उपस्थित होंगे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।