विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने कलेक्ट्री तक निकाली रैली
राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने आज दोपहर में नगर परिषद से रैली निकालते हुए कलेक्ट्री के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। उन सभी विद्यार्थियों की मांगे कुछ इस प्रकार थी -
| Dec 28, 2012, 20:06 IST
राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने आज दोपहर में नगर परिषद से रैली निकालते हुए कलेक्ट्री के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। उन सभी विद्यार्थियों की मांगे कुछ इस प्रकार थी –
- विद्यार्थी मित्र शिक्षकों, शिक्षा की सेवाओं को सुरक्षित करते हुए इनके पद को भरा हुआ माना जाए एवं भविष्य में इनके हितों के विरुद्ध किसी भी प्रक्रिया से प्रभावित नहीं कर इनको समायोजित किया जावे।
- विद्यार्थी मित्रों की उत्कृष्ट सेवाओं एवं मंहगाई को देखते हुए इनके मानदेय में सम्मानदेय वृद्धी की जावे।
- विद्यार्थी मित्रों को मध्यावधि, शीतकालीन अवकाश का मानदेय सुनिश्चित करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय दिया जावे।
- अप्रशिक्षित विद्यार्थी मित्रों को सरकार द्वारा पूर्व की प्रक्रिया अनुसार पत्राचार माध्यम से बी.एस.टी.सी , बी.एड का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जावे।
- विद्यार्थी मित्रों को टेट की प्रक्रिया से मुक्त किया जावे।
- विद्यार्थी मित्रों जयपुर महापड़ाव के दौरान दर्ज किये झूठे मुकदमों को वापस लिया जावे।
- विद्यार्थी मित्रो की विद्यालय में आयोजित सभी शैक्षणिक, अशैक्षणिक, एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित कर इनकों अनुभव का लाभ प्रधान किया जावे।
विद्यार्थी मित्रों की ऐसी 70 प्रतिशत मांगे हैं, जिनको पूरा करने पर सरकार पर किसी भी प्रकार का कोई वितिय भार नहीं पड़ने वाला है। अत: इन मांगो एवं समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।


