पंजाब एंड सिंध बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

बैंक की शक्ति नगर एवं हिरण मगरी शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
 | 
PSB

उदयपुर 28 अक्टूबर 2021 । पंजाब एंड सिंध बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आज से शुभारम्भ हुआ। यह सप्ताह इस वर्ष 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक स्वतंत्र भारत के 75 वां अमृत महोत्सव सत्यनिष्ठा एवं आत्मनिर्भर थीम के साथ मनाया जा रहा है। 

इस उपलक्ष में बैंक की शक्ति नगर एवं हिरण मगरी शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक शक्ति सिंह एवं प्रबंधक जिग्नेश कुमार अवोत ने सभी उपस्थित ग्राहक गणों एवं स्टाफ सदस्यों को सतर्कता के महत्व को समझाया तथा सभी कर्चारियो ने सत्यनिष्ठ की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही उपस्थित ग्राहक गणों के द्वारा इ. प्लेज ली गयी। 

बैंक के सतर्कता अधिकारी रिषभ शर्मा ने कार्यक्रम में समन्वय स्थापित किया एवं सभी को व्हिसल ब्लोअर पालिसी की जानकारी विडियो कॅान्फ्रेन्स के माध्यम से प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News