सतर्कता समिति की बैठक व जनसुनवाई 31 को
आमजन के अभाव अभियोग प्राप्त कर उन पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए जिला जन अभियोग निरीकरण व सतर्कता समिति की बैठक एवं जन सुनवाई 31 मई को प्रातः जिला कलक्टर की अध्यक्षता मे जिला परिषद् सभागार में आयोजित होगी।
| May 15, 2013, 19:14 IST
आमजन के अभाव अभियोग प्राप्त कर उन पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए जिला जन अभियोग निरीकरण व सतर्कता समिति की बैठक एवं जन सुनवाई 31 मई को प्रातः जिला कलक्टर की अध्यक्षता मे जिला परिषद् सभागार में आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मो. यासीन पठान ने बताया कि बैठक में समिति के समक्ष दर्ज 14 प्रकरणों पर विस्तार से विचार विमर्श कर निस्तारित किये जायेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे बैठक में लम्बित प्रकरणों की प्रगति सूचना लेकर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।