हरियाणा में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विजिलेंस की टीम ने आमदपुर तहसील में कार्यरत पटवारी महेंद्र को 1700 रुपये की रिश्चत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिरसा विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि पटवारी ने सीसवाल निवासी एक व्यक्ति से जमीन के इंतकाल की सत्यापित कॉपी देने की एवज में रिश्चत की मांग की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि सीसवाल निवासी सतपाल बिश्नोई ने पटवारी व मंगाली सूरतिया निवासी महेंद्र बिश्नोई से जमीन के इंतकाल की सत्यापित कॉपी मांगी थी। इसके ऐवज में पटवारी ने सतपाल से पैसों की मांग की थी। सतपाल ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। यह शिकायत सिरसा टीम को सौंपी गई। जिसके आधार पर इंस्पेक्टर सत्यवान और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट थमाए और पटवारी को तहसील कार्यालय में आने को कहा।
शिकायतकर्ता ने टीम के कहे अनुसार पटवारी को तहसील कार्यालय में बुलाया। शाम करीब सवा 4 बजे तक जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी के हाथ में पैसे थमाए। वैसे ही विजिलेंस टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
