विजिलेंस टीम की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 2 SDO-क्लर्क को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 | 

Udaipur Times, Punjab News : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने लुधियाना में एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने पावरकॉम (PSPCL) दफ्तर में दबिश देकर 2 SDO और एक क्लर्क को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन पकड़े गए अधिकारियों की पहचान SDO जस्कंवरप्रीत सिंह, SDO श्रुति शर्मा और क्लर्क आशु के रूप में हुई है। Punjab News

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लुधियाना निवासी प्रिंस निजहावन की शिकायत पर की गई है। सोलर सिस्टम का काम शिकायतकर्ता प्रिंस सोलर सिस्टम लगाने का काम करता है। अधिकारियों की डिमांड प्रिंस ने 2 अलग-अलग जगहों पर सोलर सिस्टम लगाए थे। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार, नियमानुसार PSPCL को इन सिस्टम्स का निरीक्षण (Inspection) कर मीटर इंस्टॉल करने थे। प्रति फाइल 10 हजार की मांग आरोप है कि SDO जसकंवरप्रीत सिंह, SDO श्रुति शर्मा और क्लर्क आशु ने इन दोनों फाइलों को क्लियर करने और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बदले 20,000 रुपए (10 हजार प्रति फाइल) की डिमांड की थी। Punjab News

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग से संपर्क किया और भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने की ठान ली।

ऐसे बिछाया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की और जाल बिछाया। तय सौदे के अनुसार प्रिंस को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपए लेकर अधिकारियों के पास भेजा गया। जैसे ही प्रिंस ने पैसे अधिकारियों को थमाए पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया। Punjab News आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली गई।

मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग, लुधियाना ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Punjab News

जांच जारी है

मिली जानकारी के अनुसार, ब्यूरो अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या ये अधिकारी पहले भी इसी तरह लोगों से अवैध वसूली करते रहे हैं। Punjab News इनके कार्यालय रिकॉर्ड और फाइलों की भी स्क्रूटनी की जा रही है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal