एक्शन उदयपुर में विजया बैंक एवं संस्था संवारेगे रजिस्टार कार्यालय पार्क को

जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के अन्तर्गत रजिस्टार कार्यालय भटृ जी की बाडी के सामने स्थित सार्वजनिक गार्डन की सफाई, रंगरोगन, पेडो की कटाई-छटाई आदि कार्य विजया बैंक एवं भारतीय सेवा संस्थान के स्वयं सेवकों के माध्यम से आगामी शनिवार एवं रविवार 07 व 08 जून को किया जाएगा, जिसमें आम व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

 | 

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के समंवयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि इस पार्क कि सुन्दरता बनाये रखने हेतु विजया बैंक एवं भारतीय सेवा संस्थान द्वारा सहयोग किया जा रहा है बैंक एवं संस्था द्वारा पार्क के सामने कि दिवार पर भी कलर इत्यादि कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम हेतु रंग ब्रश,पौधे तथा अन्य सामग्री बैंक एवं संस्था स्तर से उपलब्ध कराई जा रही है।

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के अन्तर्गत उदयपुर शहर के किसी भी स्थान का चयन संस्था या व्यक्ति द्वारा किया जाकर उसका सौन्दर्यीकरण एवं विकास किया जा सकता है।

अब तक इस कार्यक्रम के द्वारा मोहता पार्क, सरदारपुरा पार्क, सेवाश्रम चौराया पर साफ सफाई रंग- रोगन कर सुन्दर बनाया जा चुका है। आगामी दिनों में इस योजना के अन्र्तगत अन्य भी कई कार्य करवाये जायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News