विकास साहु को पहला अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का नार्म हासिल

होटल कान्ता श्रवण पेलेस भोपाल में खेल एवं युवा मंत्रालय मध्यप्रदेश व एकेडमी आॅफ चेस एजूकेशन भोपाल की मेजबानी में मध्यप्रदेश शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट मे चेस इन लेकसिटी के सचिव फीडे आर्बिटर व नेशनल इन्स्ट्रक्टर विकास साहु को अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का पहला नार्म हासिल हुआ।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू ने 21 से 28 दिसम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कार्य कर नार्म हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 17 देशो के 322 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया जिसमें 8 ग्रेंड मास्टर 12 अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर, 8 फीड़े मास्टर, 7 वुमेन इन्टरनेशनल फीड़े मास्टर, 5 वुमेन फीड़े मास्टर, सहित 275 फिड़े रेटेड़ खिलाड़ीयों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक के टाइटल हेतु 4 नार्म की आवश्यकता होती है जिसका पहला नार्म इस प्रतियोगिता से साहु ने हासिल किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News