विकास साहु को दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का नार्म हासिल

इन्टरनेशनल शतरंज हाॅल, कलिंगा विश्वविद्यालय में आॅल उडीसा शतरंज संघ की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के सचिव व सेन्ट एन्थोनिज स्कूल के शिक्षक फीडे आर्बिटर व नेशनल इन्स्ट्रक्टर विकास साहु को अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का दूसरा नार्म हासिल हुआ।

The post

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू ने 7 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कार्य कर नार्म हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों व प्रशासनिक विभागों से कुल 35 टीमों के 155 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया जिसमें 15 ग्रेंड मास्टर, 15 अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक के टाइटल हेतु 4 नार्म की ज़रूरत होती है जिसका दूसरा नार्म इस प्रतियोगिता से साहु ने हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह मे यह नाॅर्म उन्हे राकेश राव डिप्टी एडिटर व खेल समिक्षक द हिन्दु, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्रीवत्सन आर, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष शेखर साहु द्वारा दिया गया। इस अवसर पर आॅल राजपुताना शतरंज संघ के पदाधिकारी अजय अजमेरा, अशोक भार्गव व योगेन्द्र सिंह राठोड़ द्वारा बधाई दी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News