उदयपुर के विलास और किरण जानवे ने राष्ट्रीय मूकाभिनय उत्सव में पाई प्रशंसा
शांतिनिकेतन (प.बंगाल ) - इन्डियन माइम थियेटर और पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता द्वारा 24 से 30 मार्च तक भारतीयम परिसर साल्ट लेक, कोलकाता और शांतिनिकेतन स्थित सृजनी शिल्पग्राम में आयोजित राष्ट्रीय मूकाभिनय उत्सव में उदयपुर राजस्थान के मार्तण्ड फाउंडेशन के कलाकार विलास जानवे और किरण जानवे 29 मार्च को हास्य व्यंग से भरपूर मूकाभिनय “हर्डल फुल हनीमून” प्रस्तुत कर दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। नव दंपत्ति को हनीमून में होने वाली परेशानियों को अपने मौलिक अंदाज़ में पेश कर दर्शकों को बहुत गुदगुदाया।
शांतिनिकेतन (प.बंगाल ) – इन्डियन माइम थियेटर और पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता द्वारा 24 से 30 मार्च तक भारतीयम परिसर साल्ट लेक, कोलकाता और शांतिनिकेतन स्थित सृजनी शिल्पग्राम में आयोजित राष्ट्रीय मूकाभिनय उत्सव में उदयपुर राजस्थान के मार्तण्ड फाउंडेशन के कलाकार विलास जानवे और किरण जानवे 29 मार्च को हास्य व्यंग से भरपूर मूकाभिनय “हर्डल फुल हनीमून” प्रस्तुत कर दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। नव दंपत्ति को हनीमून में होने वाली परेशानियों को अपने मौलिक अंदाज़ में पेश कर दर्शकों को बहुत गुदगुदाया।
इसी उत्सव में जानवे दंपत्ति को गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टेगौर के नोबल पुरस्कार प्राप्त काव्य गीतांजली की दो कविताओं पर श्रेष्ठ मूकाभिनय के लिए सम्मानित किया गया था। दोनों मूकाभिनय का निर्देशन विलास जानवे का था और संगीत समर्थ जानवे का था। इस उत्सव में भारत के विभिन्न प्रातों के 18 मूकाभिनय दल और बांग्ला देश के दो मूकाभिनय दलों के अलावा शांतिनिकेतन के विश्व भारती के विद्यार्थियों ने भी नाट्य प्रस्तुति दी।
राजस्थान के दूसरे दल जयपुर के रेनबो सोसायटी के 8 कलाकारों के दल ने भी सिराज अहमद भाटी के निर्देशन में तीन मूकाभिनय प्रस्तुत किये। उत्सव के दौरान हुए सेमीनार में विलास जानवे ने बहुरूपी कला पर व्याख्यान देते हुए मूकाभिनय और बहुरूपी कला में साम्यता पर चर्चा की। इन्डियन माइम थियेटर के निदेशक पद्मश्री निरंजन गोस्वामी ने कार्यशालाओं और सेमिनार के ज़रिये नये कलाकारों का ज्ञान बढाया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal