ग्रामीणों ने किया “प्रशासन गाँव के संग” का बहिष्कार
लखावली ग्राम में चल रहे “प्रशासन गाँव के संग” अभियान में ग्रामीणों ने जमकर नारे बाजी करते हुए, शिविर के कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि गाँव के तालाब पेटे की भूमि में अवैध निर्माण चल रहा हैं जिसे प्रशासन बन्द नही करवा रहा है।
लखावली ग्राम में चल रहे “प्रशासन गाँव के संग” अभियान में ग्रामीणों ने जमकर नारे बाजी करते हुए, शिविर के कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि गाँव के तालाब पेटे की भूमि में अवैध निर्माण चल रहा हैं जिसे प्रशासन बन्द नही करवा रहा है। ग्रामीणों से जानकारी मिली हैं कि लखावली के तालाब की भूमि पर अवैध रूप से होटल का निर्माण किया जा रहा हैं जिसपर ग्रामीणों का आरोप हैं कि होटल मालिक ने कुछ ग्रामीण व सरकारी मुहाजीम को खरीद लिया है, जिससे प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माणाधीन होटल, सीमा में बरसाती नाले पर भी कब्जा कर दिया है जिससे बरसात में तालाब नही भर पाएगा और होटल बनने के बाद तालाब में प्रदुषण भी फैलेगा।
ग्रामीणों के इस आक्रोश को देख शिविर नियुक्त अधिकारी ने कारवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवाया।
शिविर अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर तहसीलदार को शिकायत वाली जगह पर भेज कर निर्माण कार्य रुकवाया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्माण अवैध का फैसला जाँच के बाद की पता चल पाएगा।
इस विरोध में ग्राम सरपंच देवीलाल डांगी व सभी ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने आज शिविर में कोई कार्य नही होने दिया।
