ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ भारत का संकल्प
आलोक संस्थान और आलोक इन्टरेक्ट क्लब द्वारा प्रतिवर्श चलाये जाने वाले स्पन्दन कार्यक्रम का आगाज उत्कर्श सप्ताह के शुरूआत के साथ यहाँ गिर्वा तहसील के कालीवास स्थित गाँव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रारम्भ हुआ।

आलोक संस्थान और आलोक इन्टरेक्ट क्लब द्वारा प्रतिवर्श चलाये जाने वाले स्पन्दन कार्यक्रम का आगाज उत्कर्श सप्ताह के शुरूआत के साथ यहाँ गिर्वा तहसील के कालीवास स्थित गाँव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्षता करते हुये डॉ. प्रदीप कुमावत ने उत्कर्श सप्ताह का आगाज ग्रामीण महिलाओं, बालको और छात्रों को स्वास्थ्य की जानकारी के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प दिलाकर किया।
उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी देते हुये कहा कि भारत तेजी से करवट ले रहा है। अब भारत को आगे बढ़ने से कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती। ग्रामीण क्षेत्र से जो छात्र निकलकर प्रतिभा का परिचय दे रहे है उससे आभास होता है कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर मिलने की बात हैै वे देष की प्रगति में सहायक होगी।
डॉ. कुमावत ने छात्रों को कहा कि इन्टरेक्ट क्लब के ये छात्र जन शिक्षण की भागीदारी से यहाँ आये है और ये चाहते है कि आपके जीवन में श्रेश्ठता आये, स्वच्छता आये और आप सभी लोग स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा ले।
इस अवसर पर एक हजार से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कम्बल वितरण: इस अवसर पर करीब 370 छात्र-छात्राओं को कम्बल वितरण किये गये। इन्टरेक्ट क्लब ने अपने सहयोग से यहाँ पर कम्बल वितरण किये तथा साथ ही छात्र-छात्राओं ने मातृ शक्ति को किस प्रकार षिषुओं को स्वच्छ रखा जाना चाहिये इस बारे में भी बैठकर उन्हें जानकारी दी।
कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने भी अपने गांव, अपने शहर और देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संयोजक जयपाल सिंह रावत, राजेश भारती, महेश कुमावत, सुरेश पालीवाल, स्थानीय राजकीय विद्यालय के अध्यापक छगन पुर्बिया, सय्यद् हुसैन एवं इन्टरेक्ट क्लब के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।