VinFast VF 3 भारत में होगी लॉन्च, 215Km की रेंज और 36 मिनट फास्ट चार्जिंग से मचाएगी धमाल
Udaipur Times, Automobile News, VinFast VF 3 : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच वियतनाम की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV VinFast VF 3 लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक 2-डोर सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे खासतौर पर शहरों में रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने तमिलनाडु में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित किया है, जिससे भारत में इस कार का स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जाएगा।
215 किलोमीटर तक की मिलेगी ड्राइविंग रेंज
VinFast VF 3 में 18.64 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक SUV 215 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। शहर में रोजाना ऑफिस आने-जाने और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए यह रेंज पर्याप्त मानी जा रही है।

36 मिनट में 10% से 70% तक होगी चार्ज
VinFast VF 3 में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह कार 10% से 70% तक केवल 36 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इससे लंबा इंतजार किए बिना कार को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 40 से 43.5 हॉर्सपावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए पर्याप्त मानी जाती है।
कॉम्पैक्ट साइज के साथ मिलेगा अच्छा स्पेस
VinFast VF 3 की लंबाई 3.19 मीटर से कम है, जिससे इसे संकरी गलियों और छोटे पार्किंग स्पेस में भी आसानी से चलाया और पार्क किया जा सकता है। कार में चार लोगों के बैठने की क्षमता है। डैशबोर्ड पर 10 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं, पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 285 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है।
सेफ्टी फीचर्स भी होंगे शानदार
सुरक्षा के लिहाज से VinFast VF 3 में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), हिल-होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्राइवर एयरबैग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाएंगे। ये फीचर्स शहर में सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव देने में मदद करेंगे।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
वैश्विक बाजार में VinFast VF 3 की कीमत 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत भी इसी दायरे में रहने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
