VIP Numbers: हरियाणा में गाड़ियों के VIP नंबर लेने का मौका, इस तारीख से खुलेगा पोर्टल, फटाफट चेक करें
VIP Numbers Vehicles: गुरुग्राम के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी हितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की हिदायत अनुसार 25 मई से HR 26 GF नई सीरीज शुरू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरिज में नम्बर लेना है तो वह ऑनलाईन प्रक्रिया को अपनाते हुए URL/Site https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर e-auction के द्वारा HR-26 GF सीरीज में नम्बर ले सकता हैं।
मानेसर के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी दर्शन यादव ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना के माध्यम से उप मण्डल मानेसर को HR-76V से HR-76Z. तक कोड आवंटित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायत अनुसार 25 मई से HR 76V नई सीरीज शुरू की जा रही है। इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरिज में नम्बर लेना है तो वह ऑनलाईन प्रक्रिया को अपनाते हुए URL/Site https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर e-auction के द्वारा HR-76V सीरीज में नम्बर ले सकता हैं।
एसडीएम दर्शन यादव ने बताया कि नई HR-76V सीरीज का लाभ मानेसर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा। एसडीएम मानेसर के अधिकार क्षेत्र में तहसील मानेसर के गांव बढ़ा, बाघनकी, भोड़ा खुर्द, बर गुर्जर, भुडका, भोंकरका, बिलासपुर, बिनोला, चांदला डूंगरवास, दीनोकरी, फाजलवास, ग्वालियर, कासन, खेड़की, खोह, कुकरोला, लखनोला, लांगड़ा, मानेसर, नाहरपुर कासन, नैनवाल, नवादा फतेहपुर, नौरंगपुर, नूरपुर भोड़ा, पथरेड़ी, पलासोली, रामपुरा, राठीवास, सेहरावन, शिकोहपुर, सिधरावली, सिही, सिकंदरपुर बढ़ा, उदेपुरी, फखरपुर, बासलांबी, खरखड़ी, खेड़की दौला, मोकलवास और ततारपुर शामिल है।
इसी प्रकार तहसील हरसरू के अंतर्गत बास हरिया, बास कुशला, भांगरोला, बुधेड़ा, चंदू, ढाना, ढोरका, गढ़ी हर्सरू, गोपालपुर, हमीरपुर, हयातपुर, कंकरोला, मांकरोला, मेवका, साधाराणा, वजीरपुर और हरसरू गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर 76 से 99 तथा आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टर भी एसडीएम मानेसर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
