विपाश करेंगे कूडो एशियन कप-2017 में भारतीय टीम का नेतृत्व

अक्षय कुमार अवार्ड कूडो अवार्ड से सम्मानित एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सेन्साए विपाश मेनारिया का जापान के सेन्दाए शहर में होने वाली कूडो एशियन कप-2017 के लिये भारतीय टीम में चयन किया गया है और वे इस कप में भाग लेने वाली टीम का नेतृत्व करेंगे।

 | 

अन्तर्राष्ट्रीय कूडो फेडरेशन आॅफ इंडिया के उत्तर भारत के निदेशक एवं राजस्थान कूडो संघ के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया ने बताया कि भारत की 22 राज्यों सर्वश्रेष्ठ टीमों के कठिन प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद चयन समिति के सोशिहान मेहुल वोरा एवं अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम इंडिया का चयन किया गया। जिसमें राजस्थान से दो कूडो खिलाड़ियों उदयपुर के विपाश मेनारिया व नेशनल गोल्र्ड मेडलिस्ट सेम्पाए सुश्री प्रतिभा राठौड़ का चयन किया गया।

विपाश मेनारिया सीनियर वर्ग की 240 पीआई केटेगरी एवं सुश्री राठौड़ सीनियर महिला वर्ग की 230 पीआई केटेगरी में प्रतिद्धंद्धी के समक्ष चुनौती रखेंगे। उल्लेखनीय है कि इण्डिया टीम के समक्ष एशिया के जापान एवं रूस सहित 6 मुख्य देशों के वर्ल्ड चेम्पियन्स यूएफसी रेंक्स के फाईटर्स चुनौतियां रखेंगे इसके बावजूद अक्षयकुमार को भारतीय टीम पर पूर्ण विश्वास है कि वह मेडल जीत कर ही देश लौटेगी। उपरोक्त दोनों खिलाड़ी 9 नवम्बर को महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से प्रस्थान करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News