विप्रों ने बोहरा गणेश को ‘नूता’

राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जयन्ती आयोजन के लिये भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति के महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में रविवार को बोहरा गणेश जी के श्रीचरणों में आयोजन का आमन्त्रण पत्र समर्पित कर उन्हें ‘नूता’ गया।

 | 
विप्रों ने बोहरा गणेश को ‘नूता’

राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जयन्ती आयोजन के लिये भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति के महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में रविवार को बोहरा गणेश जी के श्रीचरणों में आयोजन का आमन्त्रण पत्र समर्पित कर उन्हें ‘नूता’ गया।

समिति के प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी ने बताया कि इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम जयन्ती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में दूसरे दिन 1 मई को सायं 6.30 बजे गणगौर घाट पर महिला शाखा द्वारा गंगा आरती का आयोजन होगा।

मुख्य आयोजन में 4 मई को टाउनहॉल से होने वाली विशाल शोभायात्रा में महिला प्रकोष्ठ के कलश यात्रा के साथ शामिल होगी। दोनों आयोजनों में महिला शाखा की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होनें विप्रजनों से 4 मई को अपने घर पर चूल्हा नहीं जलाने, शोभायात्रा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

बैठक में पत्रकार सम्मेलन में बैठक में विप्र फाउंडेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मत लाल नागदा, विप्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी व पार्षद अर्चना शर्मा, मीना शर्मा, चन्द्रकांता मेनारिया, अध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित, नीलू चौबीसा, चन्दा औदिच्य, चित्रा मेनारिया, निर्मला दाधीच, संगीता व्यास, प्रमिला दाधीच, पुष्पा भारद्वाज व ललिता जोशी ने विचार व्यक्त किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News