21 अक्टूबर को होगा लेकसिटी में वर्चुअल फिश एक्वेरियम का उद्घाटन
लेकसिटी में देश का एकमात्र वर्चुअल फिश एक्वेरियम 21 अक्टूबर को फतहसागर के किनारे शुरू होगा। रविवार को इसका उद्घाटन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। भारत में पहली बार कोडेक टैंक के साथ शुरू होने जा रहे इस अनोखे फिश एक्वेरियम में हैंड माउंटेड डिस्पले की मदद से शहरवासी और पर्यटक मछलियों की दुनिया का अनुभव कर सकेंगे।
लेकसिटी में देश का एकमात्र वर्चुअल फिश एक्वेरियम 21 अक्टूबर को फतहसागर के किनारे शुरू होगा। रविवार को इसका उद्घाटन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। भारत में पहली बार कोडेक टैंक के साथ शुरू होने जा रहे इस अनोखे फिश एक्वेरियम में हैंड माउंटेड डिस्पले की मदद से शहरवासी और पर्यटक मछलियों की दुनिया का अनुभव कर सकेंगे।
यूआईटी के साथ मिलकर शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए जा रहे विभूति पार्क के पास बन रहे फिश एक्वेरियम में 150 टैंकों में 16 देशों से लाई गई 216 प्रकार की मछलियों को देखकर पर्यटकों के साथ शहरवासी रोमांचित हो उठेंगे।
एक्वेरियम के मालिक कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि एक्वेरियम में 16 देशों से मछलियां मंगाई गई हैं। फिश एक्वेरियम सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। एक्वेरियम में प्रति व्यक्ति कीमत 100 रुपए होगी। स्कूली छात्रों के लिए 50 प्रतिशत छूट रहेगी। यूआईटी चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली ने बताया कि फिश एक्वेरियम उदयपुर आने वाले पर्यटक और शहरवासियों के नाइट टूरिज्म का बेहतरीन विकल्प होगा।
वर्चुअल वर्ल्ड हैड सतीश शर्मा ने बताया कि फिश एक्वेरियम का नाम अंडर द् सन होगा। बड़ी खासियत इसका कोडेक टैंक होगा। जिसके बीच में जाकर पर्यटक मछलियों को बेहद करीब से देख सकेंगे। इसे इस प्रकार बनाया गया है कि आप इसके अंदर घुस सकते हैं। फिर चारों तरफ मछलियां ही दिखेंगी। दावा है कि भारत के किसी भी फिश एक्वेरियम में फिलहाल ऐसा टैंक नहीं है।
एक्वेरियम में ये अनूठी मछलियां करेंगी रोमांचित
जायंट गोरामी : एकमात्र ऐसी फिश है जिसमें दिमाग है। अपने मालिक इंसान को पहचान सकती है। थोड़े दिन बाद एक पेट की तरह जवाब देती है।
एलिगेटर गार : दिखने में मगरमच्छ जैसी और बेहद आक्रामक होती है। इसका मुंह 4 से 6 इंच तक खुलता है। 4 से 6 फीट लम्बी भी हो जाती है।
नियोन ट्रेटा : अंधेरे में शाइन करती है। इसे ग्लो फिश भी कहा जाता है। इसका पूरा शरीर आसानी से अंधेरे में भी देखा जा सकता है।
आरोपामा : यह मछली मीठे पानी में 9 फीट तक लम्बी हो जाती है। थाईलैंड की मछली है, इसकी उम्र 35 से 47 वर्ष होती है।
फ्रेश वाटर स्टींगरे : जो हमेशा मीठे पानी में पाई जाती है, सिंगापुर की मछली है। 18 से 20 इंच बड़ी हो सकती है।
ब्लैक घोस्ट : इस फिश में हड्डी नहीं होती है, किसी पक्षी के पंख की तरह होती है।
सेनेगल ड्रेगन: यह ड्रेगन जैसी दिखती है। 14 इंच लम्बी हो जाती है। इसकी 6 वैरायटी इस टैंक में है।
पफर फिश : यह अनोखी फिश है, जिसके साथ बच्चे खेल सकते हैं। यह फिश पानी में मछली के आकार की होती है। मगर पानी से बाहर निकालते ही एक बॉल के आकार में बदल जाती है। बच्चे इस मछली को पानी से बाहर निकाल कर खेलते हैं।
