मकर संक्राति पर विशाल भंडारा
नारायण सेवा संस्थान के चैनराज सांवतराज लोढ़ा पोलियो हाॅस्पीटल व सेवाधाम परिसर में दानपुण्य के महापर्व मकर संक्राति पर मंगलवार को विशाल लंगर का आयोजन
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पद्मश्री कैलाश ’मानव’ के सानिध्य में पुण्य प्राप्ति संक्राति कथा को आत्मसात करते हुये इस दिन सैकडों गरीबों को आदर एवं सम्मान के साथ भोजन करवाया तथा दिव्यांगों और निराश्रितों को कम्बल, स्वेटर, बिस्कीट एवं सहायक उपकरण बांटे ।
उदयपुर, 14 जनवरी 2020 । नारायण सेवा संस्थान के चैनराज सांवतराज लोढ़ा पोलियो हाॅस्पीटल व सेवाधाम परिसर में दानपुण्य के महापर्व मकर संक्राति पर मंगलवार को विशाल लंगर का आयोजन हुआ । जिसमें सैकडों जरूरतमंदो और निराश्रितों को मीठा भोजन करवाया गया ।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पद्मश्री कैलाश ’मानव’ के सानिध्य में पुण्य प्राप्ति संक्राति कथा को आत्मसात करते हुये इस दिन सैकडों गरीबों को आदर एवं सम्मान के साथ भोजन करवाया तथा दिव्यांगों और निराश्रितों को कम्बल, स्वेटर, बिस्कीट एवं सहायक उपकरण बांटे ।
मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा 'हितैषी' ने बताया की इस मौके पर सह संस्थापिका कमला देवी, वंदना अग्रवाल, दल्लाराम पटेल, दिलीप सिंह एवं रोहित तिवारी भी उपस्थित थे।