यूआईटी पुलिया पर रविवार को होगा विशाल योग शिविर

जिला प्रशासन, नगर विकास प्रन्यास, नगर निगम, आयुर्वेद विभाग, पतंजलि योग समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘योग आरोग्य शिविर’’ के तहत अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार एक घण्टे का मिनट टू मिनट योगाभ्यास कराया जायेगा।

 | 

योग आरोग्यम शिविर के संयोजक डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शारीरिक शिक्षकों, योग प्रशिक्षको एवं आमजन को योग के बारे में जानकारी देने हेतु रविवार, 14 मई को प्रातः 6.15 से 7.30 तक यूआईटी पुलिया पर विशाल योग शिविर लगेगा। शिविर में योग प्रशिक्षक राजीव भट्ट, इकबाल गौरी, अशोक जैन, संजय दीक्षित, गोपाल डांगी, शुभा सुराणा, मुकेश पाठक, प्रेम जैन, सिद्धार्थ शर्मा, शारदा जालोरा, कीर्ति जालोरा, कमलेश भावसार, उमेश माहेश्वरी, हेमलता सुमन, ललिता आदि प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

इस योग प्रशिक्षण का शुभारंभ यूआईटी चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी, आयुर्वेद जिला अधिकारी बाबूलाल जैन आदि द्वारा किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News