विज़न फाउण्डेशन ने जनसेवार्थ खराड़ी को दिये 4 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर

इन ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर को गांवों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्थापित किया जायेगा

 | 
vision

उदयपुर 28 मई 2021 । जिले में कोरोना की व्यापकता को देखते हुए विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं डाॅ. कोठारी आई.हाॅस्पीटल उदयपुर के ट्रस्टी डाॅ. अनिल कोठारी ने उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी को चार ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर प्रदान किये।

डाॅ. खराड़ी  ने बताया कि इन ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर को गांवों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्थापित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारीगण, डाॅ. कार्तिकेय कोठारी व महेश शर्मा उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News