गिट्स के विद्यार्थियों द्वारा माही बजाज सागर डैम का भ्रमण
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर के सिविल इन्जिनियरिंग विभाग के तृतीय एवं अन्तिम वर्ष के छात्रों द्वारा माही बजाज सागर डैम का भ्रमण किया गया जहां पर उन्हे डेम के निर्माण सम्बिन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि राजस्थान तकनिकी विश्वविद्यालय द्वारा बी.टेक सिविल इन्जिनियरिंग में तृतीय एवं अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिए वाटर रेजर वायर इन्जिनियरिंग का विषय संलग्न किया हुआ हैं। इसी के तहत विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल ज्ञान मुहैया कराने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
सिविल इन्जिनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मनीष वर्मा के अनुसार माही बजाज सागर डैम राजस्थान दूसरा सबसे बडा डेम हैं। इस बांध की सबसे बडी विशेषता यहां की गैलेरी का कन्सट्रक्शन हैं। जो सिविल इन्जिनियरिंग के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने एक बहुत बडे रेजर वायर के संचालन व निर्माण से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू हुए। विद्यार्थियों ने भ्रमण व्याख्याता कृतेश चौहान, ओम कृष्ण शर्मा, डैनिश जांगिड एवं जगदीश लौहार के निर्देशन में किया।