गर्मी की छुट्टियों में बच्चों संग भारत की इन 5 जगहों की करें सैर, मिलेगा खूबसूरती के साथ ठंडी का नजारा

 | 

Udaipur Times, Offbeat Summer Destinations in India : देशभर में भीषण गर्मी पद रही है जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की भी छुट्टी कर दी गई है, ताकि तेज गर्मी की मार से बच्चे परेशान ना हो। वैसे तो देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर बढ़ा हुआ है लेकिन देश में कुछ ऐसे राज्य भी जहां गर्मी बिलकल ही नहीं है और मौसम भी सुहावना और ठंडा बना हुआ है। 

गर्मी के मौसम में जब गर्मी बढ़ जाती है तो लोग ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन आप भी किसी ऐसे फेमस हिल स्टेशन की तलाश कर रहे है जहां भीड़भाड़ न हो। जहां मौसम ठंडा हो और सुकून से छुट्टियां बिताई जा सकें। तो आज हम आपके लिए लेकर आए है भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें... जहां  का टेंपरेचर  बहुत ही कम रहता है। Summer Destinations

उत्तराखंड का मुनस्यारी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के पहाड़ और हरियाली आपका दिल जीत लेंगे। यहां आप आराम से वॉक कर सकते हैं, जंगलों में घूमकर डबल मजा ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश का नग्गर एक शानदार जगह है। कुल्लू घाटी में बसा यह छोटा सा टाउन अपनी कला, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां का नग्गर कैसल, निकोलस रोएरिख आर्ट गैलरी और पुराने मंदिर पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। Summer Destinations

पश्चिम बंगाल का कलिम्पोंग जो दार्जिलिंग से लगभग दो घंटे की दूरी पर बसा कलिम्पोंग अपनी शांत वादियों और खूबसूरत बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। यहां ब्रिटिश दौर की इमारतें, तिब्बती संस्कृति और शानदार स्ट्रीट फूड का अनोखा मेल देखने को मिलता है। दुर्पिन गोम्पा, मैकफार्लेन चर्च और यहां के लोकल बाजार भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। Summer Destinations

उत्तराखंड का बिनसर जो कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है, उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो नेचर के बीच सुकून भरे पल बिताना पसंद करते हैं। यहां घने जंगल, हिमालय के शानदार नजारे और कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं।  यहां का जीरो पॉइंट ट्रेक पर्यटकों को काफी पसंद आता है, जहां से हिमालय की खूबसूरत बर्फीली चोटियां साफ नजर आती हैं। Summer Destinations

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन वैली एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है और यहां ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और नदी किनारे समय बिताने का अलग ही मजा है। जलोरी पास, सेरोलसर लेक और चोई वॉटरफॉल यहां की खूबसूरती को और खास बनाते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News