हरियाणा में वीटा ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने कीमतों में अब कितना हुआ बदलाव ?

 | 
हरियाणा में वीटा ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने कीमतों में अब कितना हुआ बदलाव ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में वीटा ने दूध के दामों को बढ़ा दिया हैं। प्रदेश में आज से ही नई रेट की लिस्ट जारी कर दी गई है। अब सभी कस्टमर्स को दूध नए रेट पर ही मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले अमूल, मदर डेयरी और वेरका ने भी दूध के रेट में बढ़ोतरी की थी। अब वीटा का फुल क्रीम मिल्क 4 रुपए बढ़कर 76 रुपए का मिलेगा। वहीं, एक लीटर डबल टोंड मिल्क भी 2 रुपए महंगा हुआ है, जो अब 56 रुपए का मिलेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक रेट बढ़ाने की पुष्टि जींद के वीटा प्लांट CEO एएस धानिया ने की है। प्रदेश में वीटा के 7 प्लांट और 665 मिल्क बूथ है। Haryana News

CEO बोले-

मिली जानकारी के अनुसार जींद वीटा प्लांट के CEO एनएस धानिया ने बताया कि अमूल और मदर डेयरी की ओर से दूध के रेट बढ़ाए गए हैं। इसे देखते हुए वीटा ने भी दूध की बिक्री दरें बढ़ाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को नए रेट की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद नई दरों के अनुसार दूध की बिक्री होगी।

हरियाणा में वीटा ने बढ़ाए दूध के दाम

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News