हरियाणा में वीटा ने बढ़ाएं दूध के दाम, 20 मई से लागू होंगे नए रेट, देखें कितनी बढ़ी कीमत ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में दूध उपभोक्ताओं को अब वीटा का दूध खरीदने पर ज्यादा कीमत चुकानी होगी। मिली जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (वीटा) ने दूध के दामों में इजाफा कर दिया हैं। ये नए दाम 20 मई 2026 से लागू हो जाएंगे, यानी 19 मई की रात से जो दूध आएगा, वो महंगा होगा। बल्लभगढ़ यूनिट में आने वाले एरिया में ही ये नए दाम लागू होंगे।
जानकारी के मुताबिक, वीटा फुल क्रीम दूध के 500 ML पैक की कीमत 35 से बढ़ाकर 36 रुपए और 1 लीटर पैक की कीमत 69 से बढ़ाकर 71 रुपए कर दी गई है। टोंड मिल्क के 500 ML पैक पर 1 रुपए और 1 लीटर पैक पर 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडर्डाइज्ड और डबल टोंड दूध की कीमतों में भी 1 से 2 रुपए तक इजाफा किया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा डेयरी डवलमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीटा रोजाना 10 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग करता है।
नई रेट लिस्ट….

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
वीटा Buffalo A2 मिल्क के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इसका 500 ML पैक 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए और 1 लीटर पैक 73 रुपए से बढ़ाकर 78 रुपए कर दिया गया है। वहीं 6 लीटर वाले फैमिली पैक भी महंगे हो गए हैं। फुल क्रीम मिल्क का 6 लीटर पैक अब 408 रुपए की बजाय 432 रुपए में मिलेगा, जबकि टोंड मिल्क का 6 लीटर पैक 336 रुपए से बढ़ाकर 360 रुपए कर दिया गया है। Haryana News
राज्य में वीटा के 6 प्लांट, 665 बूथ
हरियाणा में वीटा प्लांट जींद, अंबाला, रोहतक, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), सिरसा और कुरुक्षेत्र में हैं। इसके अलावा राज्यभर में वीटा के 665 से ज्यादा मिल्क बूथ हैं। Haryana News
चीफ एक्जक्यूटिव ऑफिसर बोले-
चीफ एक्जक्यूटिव ऑफिसर सतीश कुमार ने बताया कि वीटा के ज्यादातर प्लांट में सामान की कीमतें एक जैसी ही रहती हैं, लेकिन कुछ जगहों पर कीमतें बदल सकती हैं, क्योंकि वहां का खर्च और सरकारी नियम अलग-अलग होते हैं। Haryana News अभी तक जो सरकारी आदेश मिला है, वो सिर्फ बल्लभगढ़ प्लांट के लिए है।
