एक्शन उदयपुर में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों का होगा सम्मान
एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के अतंर्गत सौ से अधिक प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा 23 फरवरी को लगभग 2000 स्वयंसेवको को सम्मानित करने हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम ’’मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय’’ ओडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के अतंर्गत सौ से अधिक प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा 23 फरवरी को लगभग 2000 स्वयंसेवको को सम्मानित करने हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम ’’मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय’’ ओडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर द्वारा की जावेगी तथा विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी उदयपुर होंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक संस्थाओं को उनके कार्यकर्ताओ सहित शहर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जन सहभागिता से उदयपुर शहर को सुन्दर एवं विकसित बनाने के उद्देश्य से एक्शन उदयपुर कार्यक्रम मई 2014 से प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में आमजन को प्रशासन के सहयोग से स्वयं के कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत आमजन द्वारा सार्वजनिक स्थलों का नवीनीकरण स्वयंसेवक के रूप में किया गया जिसमें सार्वजनिक पार्क, दिवारों, जलमन्दिर, बसस्टेण्ड, रेल्वेस्टेशन, सार्वजनिक सड़क, चौराहा, तिराहा,दौराहा, चबूतरों, श्मशान की परिसर, पुलिया, सडक विभाजक, फव्वारों की मरम्मत-रंगरोगन, गमलेयुक्त पौधो तथा चित्रकारी से सौन्दर्यकरण करने का कार्य सम्पादित किया गया। कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों से कूड़ाकरकट, घरेलू अवशिष्ट सामग्री, अनुपयोगी प्लास्टिक, लकडि़यों एवं कांच के टूकड़े घरेलू कचरे के साथ गंदगीयुक्त सामग्री का आमजन द्वारा एकत्रीकरण कर निस्तारित करवाया जाना सुनिश्चिित किया गया।
कार्यक्रम मंे सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया गया। अब तक एक्शन उदयपुर के फेसबुक पेज से लगभग 6500 सदस्य जुड चुके हैं। कार्यक्रम से जुडने की प्रकिया को अन्यन्त सरल रखा गया। आमजन अपनी पसन्द से किसी भी कार्य योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं तथा कार्य करने से पूर्व की स्थिति, दौरान एवं पश्चात की स्थिति के फोटोग्राफ ईमेल के माध्यम से भिजवाऐ जाते हैं। जिसे फेसबुक पर प्रदर्शित किया जाता है। जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो सकते हैं।
‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आम व्यक्ति द्वारा माईएक्शनउदयपुर एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते हैं, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाता है।
‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ सम्बन्धी कार्यों की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम को जनजन तक पहॅुचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यक्ति एवं समूह के लिए पॉवर पोइंट प्रजेन्टेशन की व्यवस्था की गई। अब तक लगभग 150 संस्थानों को पॉवर पोइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से क्रार्यकम की जानकारी प्रदान की गई। अब तक एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत शहर में 102 सार्वजनिक स्थलों को जनसहयोग से सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम में शहर का एकल व्यक्ति एवं समूह और निजी संस्थानों, सरकारी संस्थानों एवं कार्यालयो निजी एंव सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न क्लब्स तथा छोटे बड़े पंजीकृत एंव गैर-पंजीकृत संगठनों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर शहर को ऐतिहासिक सौन्दर्यता प्रदान की।
कार्यक्रम के तहत अधिकांश संगठनों एंव व्यक्ति द्वारा सौन्दर्यकरण सामग्री का स्वयं अपने स्तर पर प्रंबध किया गया तथा आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन द्वारा वाछिंत संस्थाओं को नवीनीकरण सामग्री उपलब्ध कराई गई।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal