मतदाता जागरूकता अभियान: मैराथन दौड 25 को

विधान सभा आम चुनाव के दोरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु 25 अक्टूबर की सुबह 8 बजे मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा।

 | 

विधान सभा आम चुनाव के दोरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु 25 अक्टूबर की सुबह 8 बजे मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार प्रात: 8 बजे मैराथन दौड फतहसागर लिंक चैनल (काले किंवाड) से प्रारंभ होकर फतहसागर की पाल (नाले के पास) पर समाप्त होगी।

मैराथन दौड को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों को जोडा जा रहा है। जिला खेल अधिकारी को आयोजन से संबंधित समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News