मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम आयोजित

मतदाता सूचियों में विद्यमान अशुद्धियों तथा मतदाता की दोहरी प्रविष्टियोंए दोहरे पहचान पत्रए एक ही मतदाता के फोटो का एक से अधिक बार मतदाता सूचियों में मुद्रित होनाए नाम में अशुद्धियाँ होना आदि को शुद्ध करने के लिए आधार कार्ड नम्बर का अंकन मतदाता सूची में करने हेतु एक विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।

 | 

मतदाता सूचियों में विद्यमान अशुद्धियों तथा मतदाता की दोहरी प्रविष्टियों, दोहरे पहचान पत्र, एक ही मतदाता के फोटो का एक से अधिक बार मतदाता सूचियों में मुद्रित होनाए नाम में अशुद्धियाँ होना आदि को शुद्ध करने के लिए आधार कार्ड नम्बर का अंकन मतदाता सूची में करने हेतु एक विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।

स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने उदयपुर जिले के विभिन्न विधानसभा श्रेत्रो मे कार्यरत जिले के 55 चिकित्सा अधिकारियो के स्काउट गाइड सभागार मे चल रहे रिफ्रेशर कार्यक्रम के दौरान मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से जोड़ने के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सम्पूर्ण जानकारी देते हुए हस्ताक्षर करवाये एवं संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम के प्रति चिकित्सा अधिकारियांे ने उत्साह दिखाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News