न्यायालय में मनाया मतदाता संकल्प समारोह

आज मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, जयपुर के निर्देशों के क्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों एवं विभागों में सभी कर्मचारियों को दिनांक 15-04-2014 को मध्याह्न 11:30 से 12:30 के मध्य मतदाता संकल्प समारोह आयोजित कर मतदाता शपथ लिए जाने के क्रम में उदयपुर मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में कार्यरत् […]

 | 
न्यायालय में मनाया मतदाता संकल्प समारोह

आज मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, जयपुर के निर्देशों के क्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों एवं विभागों में सभी कर्मचारियों को दिनांक 15-04-2014 को मध्याह्न 11:30 से 12:30 के मध्य मतदाता संकल्प समारोह आयोजित कर मतदाता शपथ लिए जाने के क्रम में उदयपुर मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में कार्यरत् कार्मिकों का मतदाता संकल्प समारोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाशागार में आयोजित किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामचन्द्रसिंह झाला ने सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मताधिकार के प्रति जागरूक किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News