मतदान दिवस कल, 17.13 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विधानसभा आमचुनाव 2013 के तहत उदयपुर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों में एक दिसम्बर को होने वाले मतदान की प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान दल रवाना हो चुके है। मतदान दिवस पर 17 लाख 13 हजार 155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विधानसभा आमचुनाव 2013 के तहत उदयपुर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों में एक दिसम्बर को होने वाले मतदान की प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान दल रवाना हो चुके है। मतदान दिवस पर 17 लाख 13 हजार 155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिले में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिये समस्त प्रशासनिक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। शनिवार को रेलवे ट्रेनिंग स्कूल एवं फतह स्कूल से चुनाव प्रशिक्षण प्राप्त कर गोगुन्दा, वल्लभनगर, मावली, खेरवाडा, उदयपुर, उदयपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के लिये मतदान दल गन्तव्य स्थलों को रवाना हो गये।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने दोनों रवानगी स्थलों का शनिवार को निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। फतह स्कूल में चुनाव पर्यवेक्षक एस पी दीक्षित ने भी चुनावी गतिविधियों का निरीक्षण किया।
सम्पूर्ण जिले में सुव्यवस्थित चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 11 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। इसके अलावा विभिन्न चुनावी गतिविधियों के लिये 10 सहायक व्यय पर्यवेक्षक, 8 स्थिर जांच दल, 8 उडनदस्तें, 8 वीडियो निगरानी दल गठित किये गये हैं। जिले में 11 चेक पोस्ट भी स्थपित की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 14वें विधानसभा आमचुनाव के दौरान मतदाताओं के लिए फोटो युक्त मतदाता पर्ची निर्वाचन विभाग द्वारा मुहैया करा दी गई है। यह मतदाता पर्ची मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान का दस्तावेज भी होगी। यह वोटर स्लिप रिटर्निंग अधिकारी एवं बीएलओ के हस्ताक्षर से जारी की हुई ही मान्य होगी।
वोटर स्लिप की अतिरिक्त फोटो प्रति मतदान दिवस को मतदान केन्द्र के बाहर स्थापित मतदाता सहायता केन्द्र पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आठ विधानसभा के लिए 60 अभ्यर्थी मैदान में
एक दिसम्बर को जिले की आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान में 60 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला होना है। विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में 4, झाडोल में 9, खेरवाडा में 6, उदयपुर ग्रामीण में 5, उदयपुर में 10, मावली में 9, वल्लनभनगर में 8 एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्रों पर प्रात: 7 से 8 बजे मॉकटेस्ट होगा। इसके पश्चात ठीक 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।
महत्वपूर्ण है मतदान पर्ची
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 14वीं विधानसभा गठन के लिये हो रहे आमचुनाव के दौरान मतदाताओं के लिए फोटो युक्त मतदाता पर्ची निर्वाचन विभाग द्वारा मुहैया कराई गई है। यह मतदाता पर्ची मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान का दस्तावेज भी होगी।
यह वोटर स्लिप रिटर्निंग अधिकारी या बीएलओ के हस्ताक्षर से जारी की हुई मान्य होगी। मतदाताओं को वोटर स्लिप्स का वितरण बूथ लेवल अधिकारियों के मार्फत किया गया है। वोटर स्लिप की अतिरिक्त फोटो प्रति मतदान दिवस को मतदान केन्द्र के बाहर स्थापित मतदाता सहायता केन्द्र पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
