मतदान अनिवार्य हो: डॉ. महेश शर्मा

एम.पी के पूर्व राज्य सभा और बीजपी के राज्य अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने लेकसिटी प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में मतदान के विषय को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की आज भारत में 70 से 80 प्रतिशत लोग मतदान नहीं करते है और मतदान नहीं करने का यही एक कारण है की आज हमारे देश में कोई सही प्रतिनिधि नहीं मिल पाया हैं।

 | 

मतदान अनिवार्य हो: डॉ. महेश शर्माएम.पी के पूर्व राज्य सभा और बीजपी के राज्य अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने लेकसिटी प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में मतदान के विषय को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की आज भारत में 70 से 80 प्रतिशत लोग मतदान नहीं करते है और मतदान नहीं करने का यही एक कारण है की आज हमारे देश में कोई सही प्रतिनिधि नहीं मिल पाया हैं।

शर्मा ने यह भी कहा की अगर देश को अच्छे लोकतंत्रीय सरकार की जरुरत है तो पूरे भारत में जिस तरह से मतदान की प्रणाली चल रही है उसे बदलना होगा और उस बदलाव एवं बहुमत की संख्या से ही देश को अच्छा प्रतिनिधि मिल सकता हैं।

भारत में चुनाव दो चरणों में होना चाहिए और मतदान हर किसी नागरिक के लिए अनिवार्य किया जाना चाहिए। आज के नेता केवल 20 प्रतिशत मतदान पर ही अपने स्थान का फैसला कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को बाहरी दबाव में आकर जनता को मतदान नहीं देना चाहिए।

शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किताबी भाषा अनुसार कानून लोगों की मदद के लिए बनाए गए हैं, परन्तु आज ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। सरकार में विनियमित प्रणाली अनुसार कानून बनना चाहिए और उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुई घटना और भ्रष्टाचार को लेकर सभी युवाओं की जागरूकता और उनका योगदान देख कर वे उन सभी की प्रशंसा करते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News