भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2 को 100 किलो गुलाब से खेलेंगे वृन्दावन की फूल होली
उदयपुर में रिद्धि- सिद्धि चेरिटेबल ट्रस्ट एवं अपना परिवार की ओर से जन्माष्टमी पर भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2 सितम्बर को सेक्टर 14 स्थित मिराज मोर्निंग के पास मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के तहत वृन्दावन की तर्ज पर फूल होली के साथ ही वृन्दावन के कलाकारो द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्ट के चेयरमैन ललित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रात 8 बजे भजन संध्या से होगा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को विधिवत रूप से मनाने के लिए मेवाड राजवंशीय कथा वाचक पं. स्कन्द कुमार पंड्या व्यास पीठ से श्री कृष्ण जन्म का सुन्दर वर्णन करेंगे। जिसके साथ ही श्रीकृष्ण, वासुदेव और देवकी की सुन्दर झांकी भी सजाई जाएगी।
100 किलो गुलाब की पत्तियों से खेंलेंगे होली
ट्रस्ट की काॅ-फाउंडर प्रीति तिवारी ने बताया कि रात ठीक 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुन्दर झांकी के बाद 100 किलो गुलाब की पत्तियों से राधा-कृष्ण स्वरूप के साथ भक्तगण फूलो की होली खेंलते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का आनन्द लेंगे। इसके साथ ही मटकी फोड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमे विजेता टीम को 2100 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
कान्हा बने बच्चों को मिलेंगे पुरस्कार
जन्मोत्सव मे आने वाले 5 वर्ष तक के नन्हे बच्चे जो कान्हा बनकर आयेंगे उन्हे ट्रस्ट की और से आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal