गिट्स के 03 विद्यार्थियों का वी.टू. सोल्यूशन्स में चयन

गिट्स के 03 विद्यार्थियों का प्रमुख आई.टी. कम्पनी वी.टू. सोल्यूशन्स में 3 लाख के सालान पैकेज पर चयन  
 
 | 
गिट्स के 03 विद्यार्थियों का वी.टू. सोल्यूशन्स में चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में केम्पस इन्टरव्यू द्वारा गिट्स के 3 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. वी.टू. सोल्यूशन्स में 03 लाख के सालाना पैकेज के साथ सेल्स फोर्स साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ।   

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि वी.टू. सोल्यूशन्स आई.टी. के क्षेत्र में 500 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ वर्ष 2003 से भारत व यू.एस.ए. में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं। कम्पनी से आये कम्पनी के प्रतिनिधि विनोद बिडला (वाइस प्रेसिडेंट) एवं एच.आर. प्रबन्धक निम्मी चवल्लों ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी की उपलब्धियों व जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। 

उसके पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा, तकनीकी इन्टरव्यू व एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इन्जिनियरिंग ब्रांच की विद्यार्थी कन्हैया लाल जणवा, निहारिका वशिष्ठ एवं यश मेहता का चयन सेल्स फोर्स साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर 3 लाख के सालाना पैकेज पर किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र एवं वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News