आरक्षित भूमि पर ही बने पशु चिकित्सालय, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से 40 वर्षों पुरानी मांग पूरी करने और पूर्व में आरक्षित सरकारी भूमि पर निर्माण कराने की अपील की।
Udaipur Times News, Protest forAnimal Husbandry, उदयपुर 30 जून 2026 -ग्राम पंचायत वली में प्रस्तावित पशु चिकित्सालय के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
एक ओर जहां कुछ ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने सोमवार को मंदिर के समीप अस्पताल निर्माण का विरोध करते हुए वैकल्पिक स्थान पर भवन बनाने की मांग उठाई थी, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को गांव के में पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में आरक्षित भूमि पर ही पशु चिकित्सालय का निर्माण कराने की मांग की है। AnimalHusbandry
प्रतिनिधिमंडल में शामिल वार्ड पंच एवं ग्रामीण रतनलाल पटेल ने बताया किस गांव के अधिकांश परिवार वर्षों से पशुपालन से जुड़े हुए हैं और करीब 500 परिवारों वाले गांव में लंबे समय से पशु चिकित्सालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। Udaipur News
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले 40 वर्षों से पशु चिकित्सालय की मांग करते आ रहे हैं, ताकि पशुओं के उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़े। रतनलाल पटेल के अनुसार, जिस भूमि पर वर्तमान में पशु चिकित्सालय प्रस्तावित है, वह पूर्व में विवादित थी। प्रशासन की ओर से तत्कालीन अधिकारियों की मौजूदगी में विवाद का समाधान कराया गया था इसके बादमंदिर निर्माण के लिए आवश्यक भूमि अलग कर दी गई और शेष सरकारी भूमि को भविष्य में सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी । AnimalHospital
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Wali #GramPanchayatWali #AnimalHospital #VeterinaryHospital #AnimalHusbandry #Livestock #VillageDevelopment #RuralDevelopment #GovernmentLand #DistrictCollector #PublicInfrastructure #LocalNews #Mewar #UdaipurTimes #BreakingNews #RuralRajasthan
