उदयपुर में 100 से अधिक प्रोफेशनल महिलाओं की फतहसागर पर वाॅक

शहर की विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यो से मुकाम हसिल करने वाली 100 से अधिक प्रोफेशनल महिलाओं ने आज फतहसागर पर ग्लोबल वीमन मेन्टर्स फोरम एवं अमेरीका की हिलेरी क्लिटंन द्वारा स्थापित स्वयंसेवी संस्था वाईटल वाॅयसेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वाॅक में भाग लेकर महिलाएं महिलाओं को आगे लाने का संदेश दिया।

The post

 | 

इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि महिलाएं ही महिलाओें में नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु कार्य करना चाहिये इससे स्वयं की कंपनी और देश की प्रगति में चैतरफा वृद्धि होगी। सभी महिलाओं को आपस में मिलजुल कर काम करना चाहिये। वर्ष में एक दिन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते है लेकिन सही बात यह है कि वह समाज, परिवार एवं संस्था के लिये जिस प्रकार कार्य करती है उसको देखते हुए उसके लिए हर दिन महिला दिवस है। आज विश्व के 60 देशों की 151 शहरों की महिलाओं ने भी दौड़ कर इस संदेश को वैश्विक स्तर पर फैलाया।

उदयपुर में 100 से अधिक प्रोफेशनल महिलाओं की फतहसागर पर वाॅक

विशिष्ठ अतिथि निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहिचान आगक बढ़ना चाहिये। जीवन में महिलाओं को ऐसा कार्य करना चाहिये कि वे दूसरों के लिये प्रेरणा बनें।

वाइटल वॉयस की फ्लैग वाहक और महिला सलाहकार फोरम की संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सुराना ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए सलाह देने और लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व के बारे में बताया। ख्यातिप्राप्त तैराक गौरवी सिंघवी ने चक्कर लगाया और उनकी प्रेरणा के बारे में बताया।

उदयपुर में 100 से अधिक प्रोफेशनल महिलाओं की फतहसागर पर वाॅक

महिला मेंटर्स फोरम उदयपुर की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनीता भंडारी ने बताया कि फोरम में 200 से अधिक पेशेवर महिलायें सदस्य हैं और विभिन्न क्षेत्रों से पेशेवर महिलाओं को एक साथ जोड़ने और एक-दूसरे को प्रेरित करने में मदद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में एसपी रानू शर्मा, पूर्व मेयर रजनी डांगी और वेट लिफ्टर माला सुखवाल, कोर कमिटी के सदस्य शुभ सिंघवी ने कहा कि फोरम महिलाओं के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने और उनके व्यक्ति और पेशेवर चुनौतियों से निपटने के लिए काम करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News