फ्री में चलाना चाहते हैं 24 घंटे AC ! पहले जान लें कितने kW का सोलर सिस्टम होगा जरूरी

 | 
फ्री में चलाना चाहते हैं 24 घंटे AC ! पहले जान लें कितने kW का सोलर सिस्टम होगा जरूरी 

Udaipur Times, How to Run an AC for Free : गर्मियों में 1.5 टन एयर कंडीशनर (AC) का लगातार इस्तेमाल बिजली का बिल काफी बढ़ा देता है। ऐसे में कई लोग सोलर सिस्टम लगवाने की योजना बनाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि 1.5 टन AC को 24 घंटे चलाने के लिए कितनी क्षमता का सोलर सिस्टम चाहिए और इसके लिए कितनी जगह व कितना खर्च आएगा ? आइए आसान भाषा में पूरा गणित समझते हैं।

1.5 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है?

एक 1.5 टन इन्वर्टर AC औसतन 1.4 kW प्रति घंटे बिजली की खपत करता है। यदि इसे लगातार 24 घंटे चलाया जाए, तो यह लगभग 33.6 यूनिट बिजली प्रतिदिन खर्च करेगा। यानी रोजाना करीब 34 यूनिट बिजली बनाने वाला सोलर सिस्टम चाहिए।

कितने kW का सोलर सिस्टम होगा जरूरी?

दिल्ली जैसे क्षेत्रों में 1 kW का ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम औसतन 5 यूनिट बिजली प्रतिदिन पैदा करता है। ऐसे में 34 यूनिट बिजली बनाने के लिए करीब 7.5 से 8 kW क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाना होगा।

8 kW सोलर सिस्टम के लिए कितनी जगह चाहिए?

8 kW सोलर सिस्टम लगाने के लिए करीब 600 से 700 वर्ग फुट (लगभग 67 से 78 वर्ग गज) छायामुक्त छत की जरूरत होगी, जहां पूरे दिन सीधी धूप आती हो।

कौन-सा सोलर सिस्टम रहेगा सबसे बेहतर?

ऑन-ग्रिड सिस्टम: बिजली मीटर से जुड़ा होता है, सबसे किफायती विकल्प।

हाइब्रिड सिस्टम: बैटरी बैकअप के साथ आता है, कीमत थोड़ी अधिक होती है।

ऑफ-ग्रिड सिस्टम: पूरी तरह बैटरी पर निर्भर रहता है, AC जैसे भारी लोड के लिए कम उपयुक्त माना जाता है।

कितना आएगा खर्च?

8 kW ऑन-ग्रिड सिस्टम: लगभग 4 लाख से 4.5 लाख रुपये (सरकारी सब्सिडी मिलने पर लागत कम हो सकती है)

8 kW हाइब्रिड सिस्टम: लगभग 5.5 लाख से 6.5 लाख रुपये

8 kW ऑफ-ग्रिड सिस्टम: लगभग 6.5 लाख से 7 लाख रुपये

सोलर सिस्टम लगवाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

छत पर पूरे दिन पर्याप्त धूप आती हो।

केवल BIS प्रमाणित सोलर पैनल ही चुनें।

ऑन-ग्रिड सिस्टम के लिए स्थानीय DISCOM की मंजूरी जरूरी होती है।

बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षा के लिए इंस्टॉलेशन अनुभवी तकनीशियन से ही करवाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News