वार्ड 46 उपचुनाव: कांग्रेस को लगा झटका अधिकृत प्रत्याशी का परचा ख़ारिज

दयपुर नगर निगम के वार्ड 46 में भाजपा की पार्षद गरिमा पठान की आत्महत्या के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी रेहाना बानू का नामांकन पत्र के साथ संलंग्न अंकतालिका के आधार पर चुनाव अधिकारी ने उनका परचा ख़ारिज कर दिया। चूँकि यह सीट कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाये तो कांग्रेस की परम्परागत स

 | 
वार्ड 46 उपचुनाव: कांग्रेस को लगा झटका अधिकृत प्रत्याशी का परचा ख़ारिज

उदयपुर नगर निगम के वार्ड 46 में भाजपा की पार्षद गरिमा पठान की आत्महत्या के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी रेहाना बानू का नामांकन पत्र के साथ संलंग्न अंकतालिका के आधार पर चुनाव अधिकारी ने उनका परचा ख़ारिज कर दिया। चूँकि यह सीट कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाये तो कांग्रेस की परम्परागत सीट रही है। पिछली बार भी इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की बहुत ही मामूली अंतर् से हार मिली थी। ऐसे में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी का परचा ख़ारिज होना एक झटका ही माना जा सकता है। गनीमत रही की कांग्रेस ने शाहीन निशा से डमी नामांकन भी दाखिल करवाया था। अतः शाहीन निशा ही अब कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भाजपा की हसीना बानू से मुकाबला करेंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ और पदाधिकारियों कौशल नागदा, दिनेश दवे, शकील खान, अधिवक्ता गणपत चौधरी, पंकज पालीवाल आदि ने परचा ख़ारिज करने को लेकर अपना पक्ष रखा जिला कांग्रेस समिति के दिनेश दवे ने कहा की निर्वाचन विभाग में अंकतालिका जिस बोर्ड की थी, उस बोर्ड का नाम निर्वाचन सूचि में नहीं होने को आधार मानकर नामांकन ख़ारिज करना समझ से परे है। दवे ने कहा की कई कॉलेज व् विवि नए खुले है तो उनमे पढाई करने वालो के नामांकन ख़ारिज कर देंगे क्या ?

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News