हरियाणा के कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें पूरी मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें पूरी मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश देखने को मिल रही है। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल, जींद, पंचकूला और रोहतक में रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। 

जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते कई अनाज मंडियों में पहुंची लाखों क्विंटल धान की फसल बारिश में भीग गई। Haryana Weather

मौसम विभाग ने आज सोमवार को 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं, जिनमें अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग की ओर से जारी अधिकतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ। Haryana Weather

मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर के बाद प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। Haryana Weather ऐसे में भारी बारिश या अन्य गंभीर मौसम की स्थिति की संभावना नहीं जताई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News