हरियाणा के कई जिलों में तूफानी हमले की चेतावनी ! देखें अगले 3 दिन कहां-कहां होगी बारिश ?

 | 
हरियाणा के कई जिलों में तूफानी हमले की चेतावनी ! देखें अगले 3 दिन कहां-कहां होगी बारिश ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में आज रविवार को तेज गर्मी के बीच अचानक शाम से मौसम बदला और कई जगहों पर बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश हुई। हिसार और पानीपत में तेज हवा चल रही है। Haryana Weather

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज रात 10 बजे तक के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानिए, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

22 जून: मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा। कल 22 जून को बारिश का दायरा बढ़ेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। Haryana Weather

23 जून: मौसम में हल्की हलचल जारी रहेगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

24 जून : पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी एक बार फिर आमजन को परेशान कर सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News