हरियाणा के गुरुग्राम समेत कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें पूरी मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के गुरुग्राम समेत कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें पूरी मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने से गुरुग्राम समेत 13 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विशेषज्ञों ने आज और कल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नई रिपोर्ट में 26 सितंबर को 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिसार और भिवानी में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

नई रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर को भी मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को भी बारिश की संभावना है, जबकि 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम के शुष्क रहने वाला है। 

मौसम वैज्ञानिक ने बताई वजह…

नई रिपोर्ट के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि  मौसम में यह बदलाव हुआ है। शनिवार और रविवार को हरियाणा और दिल्ली NCR में होने वाला है। Haryana Weather

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 सितंबर को और मौजूदा मौसम प्रणाली कमजोर पड़ने से हरियाणा के उत्तरी जिलों और पूर्वी जिलों में तीन दिन बारिश हो सकती है। हरियाणा में बादलों की आवाजाही से बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News