हरियाणा के हर जिले में विकसित होगा वेस्ट टू वंडर पार्क, जाने सरकार का नया प्लान ?

 | 
हरियाणा के हर जिले में विकसित होगा वेस्ट टू वंडर पार्क, जाने सरकार का नया प्लान ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि शहरों का सौंदर्यीकरण हो और ठोस अपशिष्ट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

श्री गोयल अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा के लिए स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, निदेशक श्री मुकुल कुमार तथा विभिन्न नगर निकायों के आयुक्त उपस्थित रहे।

मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया जा रहा है और उसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य नगर निकायों में भी ऐसे पार्क बनाए जाएंगे। इससे शहरों से निकलने वाले अपशिष्ट का पुनः उपयोग होगा और नागरिकों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों की सब्जी मंडियों में मल्टीलेवल पार्किंग, पुराने नगर निगम कार्यालयों को वाणिज्यिक परिसरों के रूप में विकसित करने तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) क्षेत्रों और गुरुग्राम के पुराने इलाकों एवं कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए भी कार्ययोजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए।

श्री गोयल ने कहा कि पंचकूला के नग्गल में बनाए जाने वाले स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा जगाधरी के पुराने एमसी ऑफिस में शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने, कन्वेंशन कम बैंकेट हॉल बनाने तथा पानीपत की आईओसीएल में वेस्ट वाटर को ट्रिटेड करने के लिए एसटीपी बनाने को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा, बैठक में फरीदाबाद में अरावली गोल्फ कोर्स को अपग्रेेड करने, मल्टीलेवल पार्किंग एवं कर्मशियल कॉम्पलेक्स विकसित करने गोंची ड्रेन एवं बुढिया नाले को विकसित करने आदि को लेकर अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News