चार्टर दिवस पर गुरूद्वारे को वाटर एटीएम मशीन भेंट

रोटरी क्लब मेवाड़ ने अपने चार्टर दिवस पर आज सिक्ख कोलोनी सिथत सचखण्ड गुरूद्वारे को वाटर एटीएम मशीन भेंट की। जहाँ पर आमजन कम कीमत पर ठण्डा मिनरल वाटर प्राप्त कर सकेंगें।

 | 

क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडि़या ने बताया कि क्लब ने इस वर्ष चार्टर दिवस पर कुछ अलग हटकर समाज सेवा कार्य करने की सोची। जिसके कारण उपरोक्त कार्य संभव हो पाया। इस वाटर एटीएम मशीन से आमजन को 1 रूपयें में एक लीटर व 5 रूपयें में 10 लीटर ठण्डा पानी उपलब्ध हो सकेगा। समारोह में सचखण्ड गुरूद्वारे के अध्यक्ष तेजेन्द्र रोबिन सिंह, क्लब सचिव मनीष गन्ना, निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश चौधरी, राहुल हरगण, नितेश कोठारी, अरविन्द अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं सिक्ख समाजजन मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News