सीसारमा से पिछोला में आया पानी

जिले में सोमवार की रात उदयपुर शहर और आसपास की पहाड़ियों में बारिश के चलते पिछोला को भरने वाली सीसारमा नदी से पानी पिछोला में आना शुरू हो ग

 | 

सीसारमा से पिछोला में आया पानी

इस सीजन में पहली बार सीसारमा से पानी पिछोला में पहुंचा, सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक चला सिलसिला, बड़ी में मोरवाणिया से पानी की आवक

उदयपुर, 03 जुलाई 2019 जिले में सोमवार की रात उदयपुर शहर और आसपास की पहाड़ियों में बारिश के चलते पिछोला को भरने वाली सीसारमा नदी से पानी पिछोला में आना शुरू हो गया। आसपास की पहाड़ियों से बारिश का पानी नांदेश्वर तालाब चैनल से होते हुए सीसारमा के रास्ते पिछोला की तरफ बढ़ा। यह सिलिसिला कल मंगलवार तक तक चला हालाँकि दोपहर तक थम गया। बड़ी तालाब में भी कल मंगलवार मोरवाणिया क्षेत्र के नालो के पानी की आवक हुई।

उल्लेखनीय है की जिले में जारी वर्षा के दौर में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 40 मिलीमीटर वर्षा सेमारी जलाशय पर दर्ज हुई। उदयपुर की झीलों पिछोला और फतेहसागर को भरने वाले उबेश्वरजी, नाइ, मदार, गोगुन्दा और झाड़ोल क्षेत्र में तेज़ और अच्छी वर्षा का अभी इंतज़ार ही है। यहाँ बांध अभी भी खाली पड़े है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व नाई 16-16 मिलीमीटर, सलूम्बर व गोगुन्दा 12-12 मिलीमीटर, स्वरूपसागर बांध पर 13 मिलिमीटर, उदयसागर बांध व सोम पिकअप 7-7 मिलीमीटर, वल्लभनगर, ओगणा 18-18 मिलीमीटर , डाया बांध पर 5 मिलीमीटर, केजड़ 27 मिलीमीटर, देवास 32 मिलीमीटर, सोमकागदर व झाड़ोल बांध पर 3-3 मिलीमीटर , ऋषभदेव बांध पर 8 मिलीमीटर तथा मदार जलाशय पर 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News