बे-मौसम चली सीसारमा नदी, पिछोला लबालब, फतेहसागर में छोड़ा जा सकता है पानी
आकोदड़ा बांध का गेट खराब होने के चलते सिंचाई विभाग ने गुरुवार को इन्हें खोल दिया जिससे सीसारमा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत पनडि़या ने बताया कि गत वर्ष मानसून अच्छा रहा था। इससे मानसून के बाद भी कई दिनों तक पानी लगातार छोड़ा गया जिससे पिछोला, उदयसागर, वल्लभनगर आदि बांध भरे गए।

पानी छोडऩे के दौरान गेट की सील में कचरा आने से इसकी सील कट गई है जिससे पानी लगातार चल रहा था। जब तक पानी नीचे नहीं उतरता तब तक गेट दुरुस्त नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर-2011 में यह गेट लगाया गया था। वर्ष-2012 से आकोदड़ा बांध का पानी लगातार पिछोला में लाया जा रहा है।
गेज मिलने पर फतहसागर भी भरेंगे
आकोदड़ा डेम से आ रहे पानी से पिछोला झील अगर पूरी भर जाती है तो फतहसागर में भी इसका पानी छोड़ा जा सकता है। इधर सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोडऩे से पिछोला झील का गेज भी बढऩे लगा है। एेसे में पिछोला और फतहसागर का गेज मिलने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है।