पिछोला से फतहसागर में पानी की आवक शुरू

पिछोला लिंक नहर का गेट करीब 1 फिट खोला गया है।

 | 
Pichola link nahar

उदयपुर 9 जुलाई 2025। झीलों की नगरी की खूबसूरत झील फतेहसागर झील में अब पिछोला लिंक नहर के ज़रिये पानी की आवक शुरू हो गई।  पिछोला लिंक नहर का गेट करीब 1 फिट खोला गया है। जिससे पिछोला झील का पानी फतहसागर में समाहित हो रहा है।   

हालाँकि ज़िले में दो दिन से वर्षा का दौर थमा हुआ है।  लेकिन पिछले दिनों कैचमेंट में हुई अच्छी बरसात के चलते जहाँ नांदेश्वर चैनल से पानी सीसारमा होते हुए   पिछोला में आ रहा है। पानी की आवक के चलते 11 ​फीट भराव क्षमता वाली पिछोला झील का जलस्तर 10 फीट पार पहुंच चुका है। ऐसे में बुधवार को पिछोला और फतहसागर के बीच की लिंक नहर के गेट खोल दिए गए। 

आपको बता दे कि पिछोला झील से आने वाला फतहसागर झील को 10 फीट तक ही भर सकता है। इसके बाद फतहसागर झील को मदार नहर ही भर सकेगी।  

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उदयपुर ज़िले में अच्छी बारिश हो सकती है। ऐसे में पानी झीलों की क्षमता के अनुसार इसमें भरा रहे साथ ही पानी ओवरफ्लो नहीं हो इस बात का ध्यान रखते हुए अभी से पिछोला लिंक नहर के गेट खोल दिए गए है।