गंगु कुंड पर जल पुजन एवं महाआरती
आगामी 20 अगस्त को उदयपुर से उबेश्वर महादेव तक निकलने वाली कावड़ यात्रा के तहत श्रीमहोत्सव समिति के द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्रीमहोत्सव समिति एवं बजरंग सेना मेवाड़ के सेकड़ों कार्यकर्ताअेां की ओर से महासतिया स्थित गंगा जी के चौथे पाये गंगुकुंड पर जल पूजन एवं महाआरती की गई।

संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि महाआरती में सरक्षक डॉ. प्रदीप कुमावत, तेजसिंह बांसी, प्रेम सिंह मदारा, उपमहापौर लोकेष द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शिवसिंह सोलंकी, महामंत्री दीपक मेनारिया, कुलदीप सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष नाथुलाल सेन, मंत्री हेमेन्द्र कुमावत, सुरेश टहलरमानी, उदय सिंह देवाड़ा, आर.पी. सिंह आकवा, घनश्याम सिंह भीण्डर, भुपेन्द्र सिंह कंडा, महेन्द्र सिंह चौहान, के.के. कुमावत, सुनील कालरा, शेर सिंह चौहान, मनीश मेहता, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शहर के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।