हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई बारिश

 | 
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई बारिश 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश के अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद और फतेहाबाद में में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा पानीपत में भी बूंदाबांदी हुई। आज हुई इस बारिश से लोगों को  भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने यमुनानगर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही जानकारी दी है कि अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव होगा।

मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 20 जुलाई के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ-साथ चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News